छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं और सरकार की प्रतिबद्धताओं को साझा किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजोर विजन 2047 छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, विकसित और समावेशी राज्य बनाने की दिशा में एक दीर्घकालिक योजना है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना, कृषि, डिजिटल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ मिशन के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को एक मजबूत और प्रगतिशील दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। “छत्तीसगढ़ के गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही इस विजन का उद्देश्य है,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने राज्य के विकास में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *