मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन की जीत: रत्नावली कौशल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पंचायत चुनाव में भी लहराएगा भाजपा का परचम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली/8959931111

मुंगेली- नगरीय निकायों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि यह हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की जीत है,छत्तीसगढ़ के लोगों ने उनके सुशासन पर मुहर लगा दी है।


आज चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने प्रदेश के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी भाजपा सरकार के जनहितैषी कामकाज और लगनशील एवं कर्मठ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की जीत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने महज तेरह माह के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया है, चुनावी संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों से उनका पूरा धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। इस वर्ष धान खरीदी के सारे रिकार्ड टूट गए, जबकि धान की खेती का रकबा यथावत है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि धान के समर्थन मूल्य के तहत राशि का बिना देरी किए किसानों को भुगतान किया गया और धान की अंतर राशि कुछ दिनों पहले ही किसान भाइयों के खातों में अंतरित कर दी गई है। इससे किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आई है, यही तो सुशासन है। रत्नावली कौशल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि हर माह समय पर उनके खातों में भेजी जा रही है।

इससे माता बहनों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। वे छोटी छोटी बचत कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं और घर चलाने में बड़ा योगदान देने लगी हैं। माता बहनों और किसानों के साथ ही मजदूर भाइयों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, अल्पसंख्यकों,अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के भी कल्याण के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रण प्राण से काम कर रही है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि एक ओर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जहां पूरी दुनिया में मां भारत भारती का मान बढ़ा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हमारे दयावान एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्यों के दम पर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य में सुशासन की लहर चल रही है और इस लहर से हमारे समाज का हर तबका तरंगित हो रहा है। इसी सुशासन का परिणाम है कि आज आए चुनाव परिणाम एकतरफा भाजपा के पक्ष में गए हैं।

प्रदेश के दस नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत इस बात का साफ संकेत दे रही है कि प्रदेश के लोगों को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन रास आ गया है। कांग्रेस के झूठे प्रलाप के बावजूद जनता ने भाजपा से अपना विश्वास बनाए रखा और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि विष्णु देव साय जी का जादू गांव गांव में चल रहा है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। सभी जनपद और जिला पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। सभी जनपद व जिला पंचयतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आएंगे। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के खात्मे की शुरुआत विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान ही हो गई थी।

लोकल बॉडी चुनावों ने तो कांग्रेस की चूलें पूरी तरह हिलाकर रख दी हैं। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने भाजपा पर भरोसा कायम रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार माना है। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल सहित समस्त मंत्रीगण एवं सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment