छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक शान, रायगढ़ का चक्रधर समारोह: मुख्यमंत्री साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की असली पहचान बताया है। उन्होंने कहा कि यह समारोह छत्तीसगढ़ की परंपरा, इतिहास और कलाओं की समृद्धि का अद्भुत संगम है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से विश्व को मंत्रमुग्ध करता है।

महाराजा चक्रधर सिंह जी की स्मृति में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव ने रायगढ़ को कला की राजधानी के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी कला-प्रेमियों को इस समारोह में शामिल होने का सादर निमंत्रण देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक अस्मिता को गर्वित करता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि चक्रधर समारोह की परंपरा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *