छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में आचार्य युवराज पांडे को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह घटना गरियाबंद जिले के कुम्हारपारा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, आचार्य युवराज पांडे साखरा (बसना) में कथा कार्यक्रम संपन्न करने के बाद आज अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। इसी दौरान कुम्हारपारा के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कथावाचक आचार्य युवराज पांडे ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उन पर यह सातवीं बार हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पहले भी प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200518
Total views : 8238545