विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्षों के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देने के साथ जनविश्वास की मजबूत नींव रखी है। आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सुशासन, संवेदनशीलता और दूरदर्शी योजनाओं के जरिए राज्य की अलग पहचान बनाई है। हाल ही में प्रदेश में आयोजित पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक और सुरक्षा उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री साय की सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। एक वर्ष के भीतर किसानों के खातों में 52 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया, जिससे किसान खेती-किसानी में निवेश कर सके। इसका सीधा असर बाजार और शहरी अर्थव्यवस्था पर पड़ा, वहीं ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों की बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। बीते खरीफ सीजन में 25.72 लाख किसानों ने 149.25 लाख मीट्रिक टन धान बेचा। सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक उपार्जन किया।

सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट बैठक कर 18 लाख 12 हजार 743 प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई, जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें। किसानों को दो साल का बकाया बोनस और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसे वादों को भी सरकार ने पूरा किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं दुर्गम गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं। प्रदेश में अब तक 69 सुरक्षा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के अदम्य साहस और सरकार के निरंतर प्रयासों से नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है। बीते दो वर्षों में 529 नक्सली मारे गए, 1975 गिरफ्तार हुए और 2628 ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहे कुख्यात नक्सली नेताओं को भी निष्क्रिय किया गया है।

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति से निवेश को बढ़ावा मिला है और अब तक 7.69 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका चुनावों में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद अब ट्रिपल इंजन सरकार के जरिए शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, नियद नेल्लानार, अखरा निर्माण योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। जनता के बीच उनकी छवि एक संवेदनशील, कर्मठ और लोकप्रिय जननेता की बनी है, जिनके लिए प्रदेश की खुशहाली और विकास सर्वोपरि है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *