छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार- राजेंद्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पड़ियाईन में समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

पथरिया:- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी और किसानों के हितकारी कार्यों में सेवा, सेवा सहकारी समिति पड़ियाईन पंजीयन क्रमांक 103 में अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुरूआत किया गया।


इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजयुमो पथरिया मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू और जनपद पंचायत पथरिया सभापति प्रतिनिधि लोकेश साहू रहे, जहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा पथरिया मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के किसान भाइयों के धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे।

प्रदेश के किसान जो कांग्रेस के 5 सालों में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे, भाजपा की सरकार बनने के बाद हर्ष मना रही है, आगामी दिनों में हर फैसला किसानों के हित मे लिया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

वहीं जनपद पंचायत पथरिया सभापति प्रतिनिधि लोकेश साहू ने कहा कि किसानो को अब उनके धान की राशि एकमुश्त मिल रही है, जिससे उनके कार्यो और जरूरत के सामानों के किये पर्याप्त राशि का उपयोग कर रहे है, बार-बार बैकों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है, और इसका श्रेय जाता है वो प्रदेश की भाजपा सरकार को जाता है, पड़ियाईन में सुचारू रूप से धान खरीदी हो, बिना परेशान हुए किसान भाई अपने धान बेच सके इसके लिए सुविधाओं का हर समय ध्यान रखा जाएगा।


इस मौके पर सेवा सहकारी समिति में प्रथम कृषक के रूप में ग्राम झूलना कला के किसान अश्वनी वर्मा के द्वारा 410 क्विंटल धान का विक्रय किया गया, एवं कमल प्रसाद किसान पाडियाईन के 11 कुंटल धान का खरीदी समिति के द्वारा किया गया इस कड़ी में ग्राम पंचायत पाडियाईन की सरपंच भगवती रामेश्वर ध्रुव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश साहू रोहराकला के सरपंच राजेंद्र साहू जनपद सभापति मनोज सिंह सोलंकी ,राजेंद्र साहू ,तुलसी यादव ,ओमप्रकाश साहू ,डब्बू साहू ,भक्तु ध्रुव, सुधीर ध्रुव, कुबेर साहू ,दीनदयाल साहू ,संस्था प्रभारी चमन साहू ,केदारनाथ ध्रुव ऑपरेटर राकेश कौशल,अश्वनी वर्मा,ताराचंद राकेश, बिसेशर कंवर, झुमुक साहू, बड़ी संख्या में आसपास के किसान मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *