रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डायलॉग-2” में शामिल होकर उद्यमियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की नई औद्योगिक विकास नीति और निवेशकों के लिए बनाई गई डिजिटल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” और ऑनलाइन भूमि आवंटन एवं प्रबंधन प्रणाली का लोकार्पण किया। यह नई प्रणाली उद्योगपतियों को भूमि आवंटन में आ रही अड़चनों से मुक्ति दिलाएगी और निवेश की प्रक्रिया को तेज़, पारदर्शी और सरल बनाएगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आज कोयला, लौह अयस्क, ऊर्जा, कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उद्योगों और नवाचार के क्षेत्रों में देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कई प्रमुख उद्योगपति और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200600
Total views : 8238646