जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- देश की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ पर पूरे जिले में हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात श्री पाण्डेय ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है।

उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा के लिए सतत कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत भूमिका देसाई, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *