नपाध्यक्ष रोहित ने लिया स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली -प्रदेश के 54 नगर पालिका अध्यक्षों को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अध्ययन सह-भ्रमण कराया गया। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने गुजरात के सूरत नगर निगम में तीन दिवसीय अध्ययन सह-भ्रमण प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान नगर निगम सूरत द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया गया। उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिला बनने के बाद यह पहला अवसर रहा जब स्थानीय नगर पालिका के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने संयुक्त रूप से इस तरह का स्थल भ्रमण सह-प्रशिक्षण लिया।

अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में सूरत नगर निगम देश भर में मॉडल के रूप में जाना जाता है। यहाँ सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, जन सहभागिता और ठोस कचरा निस्तारण में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का लाभ मुंगेली की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर नागरिकों की भागीदारी और आधुनिक तकनीकी अपनाकर मुंगेली को भी और अधिक स्वच्छ, सुंदर व विकसित शहर बनाया जाएगा। इस दौरान पंडरिया आरंग अकलतरा अध्यक्ष एवं सीएमओ भी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *