CGPSC SI भर्ती: संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए 12 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 13 जुलाई को मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

आयोग के अनुसार निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति से परीक्षण कराया गया। विशेषज्ञों की अनुशंसा और सक्षम स्तर पर परीक्षण के आधार पर अब संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।

Loading Viewer...

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि इन्हीं संशोधित अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर अभ्यर्थियों की OMR उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मॉडल उत्तर काफी महत्वपूर्ण हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment