रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 की मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देवेश प्रसाद साहू ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करते हुए टॉपर बने हैं। वहीं टॉप-10 सूची में दो छात्राओं ने भी अपनी जगह बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बाकी स्थानों पर पुरुष अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला।
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी psc.cg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
प्री व मुख्य परीक्षा का विवरण
मार्च 2025 में जारी प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम में कुल 3,737 अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर 643 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 तक पूरी की गई।
भर्ती के कुल पद और चयन प्रक्रिया
सीजी पीसीएस 2024 भर्ती के तहत कुल 246 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आयोग की प्रक्रिया के अनुसार, किसी भी पद पर भर्ती से पहले उपलब्ध सीटों की तुलना में लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
CGPSC परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163305
Total views : 8188108