CGPSC ने सिविल जज के परिणाम किये जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर  :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने  सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गौरतलब है कि सिविल जज के 48 पदों के लिए जून महीने में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए।

प्राप्त अंको के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था। सीजीपीएससी की तरफ से 48 पदों में भर्ती के लिए अलग-अलग चरण में दो जनवरी से परीक्षा में उर्तीण होने के बाद चिन्हित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू किया गया था

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment