भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन और आगामी राजनैतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुराने अनुभवी चेहरों और ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नितिन नबीन, जो पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में हैं। उनके द्वारा अनुमोदित यह कार्यसमिति सीधे तौर पर उनकी सांगठनिक रणनीति को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने में यह नई टीम मील का पत्थर साबित होगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में तैयार की गई इस सूची को राष्ट्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दिखा दी है। कार्यसमिति में बस्तर से लेकर सरगुजा तक के प्रतिनिधियों को जगह दी गई है।
Loading Viewer...
इस बार कार्यसमिति में उन चेहरों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में धरातल पर बेहतर काम किया था।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234942
Total views : 8282037