CGMSC ने दो और दवाओं के वितरण पर लगाई रोक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दो और दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है। इनमें आयरन सुक्रास इंजेक्शन और बीकाफेन टैबलेट शामिल हैं। दोनों दवाओं की एक्सपायरी अगले वर्ष की है। आयरन सुक्रास इंजेक्शन वायटल हेल्थ केयर का उत्पाद है, जबकि बीकाफेन दवा बहुचर्चित 9 एम कंपनी की है।

बीते दस दिनों में दवा निगम ने कुल पांच दवाओं के उपयोग पर रोक लगाते हुए संबंधित स्टॉक को वेयरहाउस में वापस भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

दवा निगम द्वारा ड्रग वेयरहाउस कवर्धा में बैक्लोफेन 10 एमजी टैबलेट (Drug Code – ND88) के Batch No. RT24126 और RT25018 का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कुछ पैकेट्स में रंग परिवर्तन पाए गए। एहतियातन, इन बैचों के वितरण और उपयोग पर अस्थायी रोक लगाई गई है तथा नमूनों को NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में पुनः परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment