CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है.

DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों का शव और 01 नग SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन आदि भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में मारे गये 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है. मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *