1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, CGPEB ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने बहुप्रतीक्षित CG TET 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है।
जारी जानकारी के अनुसार, CG TET 2025 परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता का निर्धारण किया जाता है। यह परीक्षा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर मोड) में होगी।
अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि और अन्य आवश्यक दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
राज्य के हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। CGPEB ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना और पीडीएफ को अवश्य देखने की अपील की है, जिसमें सभी आवश्यक विवरण शामिल हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु:
-
अधिसूचना जारी
-
आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
-
परीक्षा तिथि: 1 फरवरी 2026
-
मोड: ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर)
-
पात्रता, पाठ्यक्रम और प्रक्रिया की जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध
Author: Deepak Mittal









