जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र और स्थानीय समाज को झकझोर कर रख दिया है। कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल का शव रविवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP ऑफिस) के ठीक सामने फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक का शव एक चाय दुकान के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के संकेत मिले हैं, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर कमलोचन बघेल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?
स्थानीय लोगों और सरपंच परिवार से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास जारी है कि घटनास्थल के पास ही स्थित SP ऑफिस के सामने इस आत्महत्या का कोई खास संदेश तो नहीं है?
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल, पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231873
Total views : 8278295