CG News : छत्तीसगढ़ में जल्द ही दिखेगा सेना का शौर्य, इंडियन आर्मी राजधानी में लगाएगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी, जानियें कब, कहा होगा आयोजन ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही भारतीय सेना द्वारा “नो योर आर्मी” मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में इंडियन आर्मी के टैंक और हेलीकॉप्टर से कमांडोज जंप लगाते हुए दिखाई पड़ेंगे। वही किसी वाॅर जोन में सेना अपने ऑपरेशन कैसे अंजाम देती है। इसे भी लाइव दिखाया जाएगा।

बता दें कि, जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 और 6 अक्टूबर को यह विशेष कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन प्रदेश में एक अनोखी पहल है, जिससे आम जनता को सेना के बारे में नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए इसे देखने की व्यवस्था की जाएगी। इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमे की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जायेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *