CG News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सूरजपुर में सियान सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वृद्धजन का सम्मान कर सीएम साय बोले-14 लाख बुजुर्गों को पेंशन देगी सरकार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सूरजपुर में सियान सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय ने वृद्धजनों का सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि, जिन वृद्धजनों के आशीर्वाद से हम सब यहां पहुंचे हैं, ऐसे 14 लाख से अधिक वृद्धजनों को पेंशन देने की योजना हमारी सरकार ने बनाई है। उन्होंने मंच से ही वनांचल क्षेत्र बिहारपुर में को-ऑपरेटिव बैंक खोलने, एकल शिक्षक वाले स्कूल में दूसरे शिक्षकों को जल्द भेजने और पिल्खा पहाड़ को पर्यटन के रुप में विकसित करने की घोषणा की।

बता दें कि, कल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां संभाग से बड़ी संख्या में वृद्ध पहुंचे थे। सीएम ने करीब बीस मिनट तक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुल 110 करोड़ 67 लाख की लागत से 109 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 50 कार्यों का लोकार्पण किया। जानकारी के अनुसार, सीएम रायपुर से हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। उनके आगमन से पहले कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा सरकार की नौ महीने में कराए विकास कार्यों से लोगों को रूबरू कराया।

राम के दर्शन कराने का उठाया जिम्मा

वहीं  कल लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि, प्रदेश में कई ऐसे वृद्ध लोग हैं, जो प्रदेश के भांचा राम के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन पैसे के आभाव में उनके दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को अपने भांचा राम के दर्शन कराने का जिम्मा उठाया है। अब हर सप्ताह श्री रामलला दर्शन योजना के तहत स्पेशल ट्रेन और बस अयोध्या जा रही हैं। वहीं उन्होंने धान खरीदी और तेंदू पत्ता के मानक दरों में की गई बढ़ोतरी का का भी जिक्र किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *