CG NEWS: राजस्थान के सीकर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुना ‘मन की बात’, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/सीकर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रविवार को राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री साहू ने कहा कि “आज की ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं था, बल्कि यह एक प्रेरणा स्रोत बना है। प्रधानमंत्री ने विज्ञान, अंतरिक्ष, नवाचार, खेल और संस्कृति के माध्यम से भारत को सेवा, सुशासन और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की बात कही।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता, खेल जगत में भारत की उपलब्धियां, लोकल से ग्लोबल ब्रांड बनने की यात्रा और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

तोखन साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने की एक सशक्त पहल है। प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को मंच प्रदान कर सामान्य नागरिकों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से इस प्रेरणा को आत्मसात कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। सभी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर सारगर्भित चर्चा भी की।

स्थानीय नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ अब एक जन संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है, जो सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के अंत में तोखन साहू ने उपस्थित जनों का आभार जताते हुए कहा कि “यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणादायी विचारों का मंच है, बल्कि यह राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा भावना को भी सशक्त करता है।”

उन्होंने कहा कि हर नागरिक को ‘मन की बात’ से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए, और बताया कि सीकर में भी इस कार्यक्रम ने प्रेरणा और उत्साह की नई ऊर्जा भर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *