CG NEWS: ठगी के मामले में फरार आरोपी अंशु अग्रवाल गुमला से गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत ठगी के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए झारखंड के गुमला जिले से आरोपी अंशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जशपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अंशु अग्रवाल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव और सन्ना क्षेत्र के व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाया था। आरोप है कि उसने पत्थलगांव के एक व्यापारी से 38 लाख रुपये और सन्ना के एक व्यापारी से 80 हजार रुपये ठगे। इस मामले में दोनों थानों में अपराध दर्ज किया गया था और तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

 

पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। जिले के पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और सूचना तंत्र के जरिए पता लगाया कि वह झारखंड के गुमला इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद जशपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध और ठगी से जुड़े कई प्रकरणों की जांच भी चल रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसने और भी लोगों को इसी तरह धोखा तो नहीं दिया। जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और गंभीरता से आरोपी को गिरफ्तार किया है, उससे न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में किसी भी प्रकार की आर्थिक ठगी, साइबर अपराध या धोखाधड़ी के मामलों में ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *