CG BREAKING: जिंदा गाय के बछड़े को काटते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, गांव में दहशत – पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। जिले में गोकशी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आरोपी को जिंदा गाय के बछड़े को काटते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गौमांस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विदेशी मेहर (निवासी धौरा भाटा, हिर्री) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।

???? यह पहली बार नहीं है जब जिले में गोकशी का मामला सामने आया हो। इससे पहले बिल्हा और तखतपुर क्षेत्र में भी अवैध रूप से गौवंश की कटाई और मांस बिक्री की घटनाएं पकड़ी जा चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों और प्रशासन दोनों की नींद उड़ा दी है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी और गोकशी करने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

???? यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि समाज की शांति और सद्भाव के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *