CG BREAKING: लाखों का नशा बेचते पकड़ा गया तस्कर, मंदिर के पास करता था डील – पुलिस की ऑपरेशन विश्वास में बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ा वार किया है। पद्मनाथपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘विश्वास’ अभियान के तहत एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो शहर के बीचों-बीच, मंदिर के पास गांजा बेचते हुए पकड़ा गया।

मामला 26 जुलाई का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोटिया चौक, दुर्ग स्थित शिव मंदिर गार्डन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त है और गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना पद्मनाथपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी शेष नारायण वर्मा उर्फ जुगनू (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी में मिला भारी सामान:

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.100 किलोग्राम शुद्ध गांजा (कीमत लगभग ₹5500), नकद ₹500, और Vivo कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹15,000) बरामद हुआ। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹21,000 बताई जा रही है।

कानूनी कार्रवाई:

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला अजमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर 26 जुलाई को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस का संदेश:

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में “ऑपरेशन विश्वास” के तहत नशे के खिलाफ यह अभियान और भी सख्ती से जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *