रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। घरघोड़ा थाना पुलिस ने हुंडई कार से 257.5 किलो (ढाई क्विंटल) गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे और संपत्ति की कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा व डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध हुंडई कार (CG-29-AS-2077) को रोका।
कार की तलाशी में 250 पैकेटों में रखा गया 257.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास (26), ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई।
जब्त संपत्ति
-
250 पैकेट गांजा, कुल वजन 257.5 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹50 लाख
-
हुंडई कार (CG-29-AS-2077), कीमत ₹8 लाख
-
वीवो मोबाइल फोन, कीमत ₹10 हजार
कुल संपत्ति मूल्य: ₹58,10,000
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
आरोपी से पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। संदेह है कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
कानूनी कार्रवाई
घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की सहित साइबर सेल और ट्रैफिक टीम के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निरंतर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है और मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8189139
Total views : 8223765