CG Breaking: बीजापुर में नक्सलियों ने लगाया आईईडी,डिफ्यूज करने करने के दौरान हुआ धमाका, सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तर्रेम थाना इलाके में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से 5 जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जवान चिन्नागेलुर सीआरपीएफ कैंप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाइनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते वक्त उसमें ब्लास्ट होने से 5 जवानों को सामान्य चोंट आई है।

घायल जवानों को मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। एसपी बीजापुर इस घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की आसपास की बताई जा रही है।

सर्चिंग पर निकले थे जवान
घायलों में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक इंस्पेक्टर सहित 3 कांस्टेबल शामिल हैं। यह सभी 153 वीं बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी सुबह सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान आईईडी की डिमाइनिंग करने के दौरान यह हादसा हो गया।

आईडी ब्लास्ट होने पर पांच जवानों को चोट आई है। यह सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। तर्रेम में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बीजापुर रेफर किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले सात महीनों से लगातार आईईडी धमाके की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें जवानों को नुकसान उठाना पड़ा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *