CG BREAKING: शराब भट्टी में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई: दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पड्डा हाउस के पास शराब भट्ठी के पीछे हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें एस. कामेश राव (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैला दिया।

विवाद से हुई हिंसक वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 17 सितंबर की रात सुरेंद्र महानंद और उनके दोस्त देवेंद्र उर्फ प्रेम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कामेश राव बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों को अलग कर मामला शांत कर दिया।

लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। लगभग आधे घंटे बाद ही आरोपी सुरेंद्र लौट आया और पास से लोहे की रॉड उठाकर सीधे कामेश राव पर हमला कर दिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों पड़ोसी और पेशे से ड्राइवर हैं। शुरुआती विवाद के दौरान कामेश ने अपने दोस्त देवेंद्र को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरेंद्र ने गुस्से में आकर घातक हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इलाके में तनाव और शोक

पड्डा हाउस और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब भट्ठी के पास अक्सर झगड़े होते रहते हैं। कामेश की मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश दोनों है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके।

पुलिस की जांच तेज

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। सुरेंद्र के रिश्तेदारों और जानकारों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह वारदात शराबखोरी और आपसी रंजिश का नतीजा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *