CG BREAKING: फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CG BREAKING: फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा, ओडिशा से रायगढ़ तक फैला था अवैध कारोबार

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छातामुड़ा, संत विनोबा नगर का निवासी है और लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस से फरार था।

थाना जूटमिल पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कैसे खुला गांजा तस्करी का मामला

यह गिरफ्तारी उसी मामले का हिस्सा है जिसमें 25 अगस्त की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़उमरिया मेन रोड में कार्रवाई की थी। उस दौरान पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे दो व्यक्तियों – दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा था। उनके कब्जे से 1 किलो 558 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 हजार रुपये, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (₹30,000) और दो मोबाइल फोन (वीवो व रियलमी नारजो) जब्त किए गए थे।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इसके बाद से ही सुलेमान लकड़ा फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस की सतर्कता और सफलता

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखी और अंततः शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर सटीक प्रहार बताया है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जूटमिल क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी जारी है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुलेमान लकड़ा की गिरफ्तारी से तस्करी गैंग का नेटवर्क कमजोर हुआ है और अन्य आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *