CG BREAKING: ट्रक-कार की टक्कर से लगी भीषण आग, 4 युवक जिंदा जले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर। शहर के भट्ठी रोड निवासी कार सवार 4 युवकों की ट्रक की टक्कर से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल चारों युवक कार से शनिवार की दोपहर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चोटिया से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सडक़ के नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई। इधर ट्रक भी कार के ऊपर चढ़ गया। इससे वह भी आग की चपेट में आ गया।

अंबिकापुर के भट्ठी रोड गणेश दादा गली निवासी निवासी शिवम सिंह पिता स्व. ईश्वर सिंह 25 वर्ष अपने 3 अन्य साथियों के साथ कार क्रमांक सीजी 15 डीयू 2747 से शनिवार की दोपहर बिलासपुर जाने निकला था। चारों दोपहर करीब 3.30 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा थाना क्षेत्र के चोटिया को पार हुए थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ से उतरकर खेत में गिर गई और उसमें आग लग गई। इसी बीच ट्रक भी कार के ऊपर जा चढ़ा। इससे ट्रक भी जलने लगा।

हादसे में शिवम सिंह समेत चारों युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिर कार के भीतर से चारों युवकों का शव बाहर निकाला गया। शवों को पीएम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। हादसे में चारों युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। हादसे में मृत युवकों में शिवम सिंह की ही पहचान हो पाई है। अन्य युवक भी शहर के ही बताए जा रहे हैं। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि एक महीने पूर्व ही मृतक शिवम सिंह के पिता की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वे वेटनरी विभाग में पदस्थ थे। उनकी जगह शिवम की अनुकंपा नियुक्ति होने वाली थी। इसी बीच यह बड़ा हादसा हो गया। अब शिवम के घर में उनकी मां व बहन ही बचे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *