CG: ऑनलाइन-ऑफलाइन करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव। फरसगांव पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार कर ऑनलाइन और ऑफलाइन करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। आरोपी खिलेन्द्र कश्यप सेना के जवानों सहित आम नागरिकों को बड़े-बड़े बंगले और अधिक मुनाफे का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, दो एटीएम कार्ड और 1500 रुपए नकद जब्त किए हैं। प्रकरण की शुरुआत प्रार्थी जगदीश्वर मरकाम निवासी सिरसीकलार, हल्दीबेड़ा की शिकायत से हुई, जिसने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2023 को दोपहर 12.40 बजे खिलेन्द्र कश्यप ने उसे ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़कर अवैध लाभ कमाने का लालच दिया और 4.50 लाख रुपए की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

 

पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी खिलेन्द्र कश्यप पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था और दुबई, मलेशिया, दिल्ली, नोएडा जैसे स्थानों में छुपकर रह रहा था। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे नारायणपुर जिले के ग्राम सुलेंगा, थाना विश्रामपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह खुद को Diversified Multinational Group of Businesses से जुड़ा बताकर लोगों को फर्जी विदेशी होटल, कपड़ों के कारोबार में निवेश कराने का झांसा देता था। खासकर सेना के जवानों को करोड़पति बनाने का लालच देकर उनके साथ करोड़ों की ठगी कर चुका है। पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *