महासमुन्द: कार से 60 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
आरोपियों के कब्जे से 60.190 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 9,02,850 रुपयें की गांजा जप्त।
साइबर सेल और थाना बागबाहरा कि संयुक्त कार्यवाही l 
सभी थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था।
कि दिनांक 20.11.24 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र CG 04 NS 9971  में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से महासमुंद की ओर जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका आॅटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन एक व्यक्ति सवार था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) खिरोद सुनानी पिता बिहारी सुनानी उम्र 38 वर्ष साकिन कोमना थाना कोमना जिला नुआपाड़ा उड़ीसा का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।
वाहन के पीछे डिक्की में जिसमें 03 प्लास्टिक रखा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियो में कुल 60.190 कि.ग्रा. कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 902850 रूपये व एक कार कीमती 500000 रूपये जुमला कीमती 14,02,850 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और छत्तीसगढ में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा गई।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *