केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट? महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की संभावना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते (DA/DR Hike) की बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल में दो बार DA/DR में इजाफा किया जाता है और इस साल 2025 की दूसरी बढ़ोतरी का ऐलान अब तक पेंडिंग है।

ताजा जानकारी के अनुसार:

  • केंद्रीय कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।

  • जनवरी 2025 में DA/DR में 2% की बढ़ोतरी की गई थी, जो 53% से बढ़कर 55% हुई थी।

  • अब अनुमान है कि दिवाली से पहले 3% और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह 58% हो जाएगा।

अगर ऐसा होता है, तो लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कर्मचारी और पेंशनर्स की नजरें सितंबर के आखिरी हफ्ते और अक्टूबर के पहले सप्ताह पर टिकी हैं, जब आमतौर पर इसका ऐलान और बकाया भुगतान होता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment