छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (एपेक्स स्केल) और दो अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 13 अक्टूबर 2026 के पत्र के आधार पर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव वेतनमान में दो-दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया था। इसी के तहत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति देते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।


अपर मुख्य सचिव (पे मैट्रिक्स लेवल-17) के पद पर पदोन्नति के तहत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को पदोन्नत कर गृह एवं जेल विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
Author: Deepak Mittal








