सीसी कैमरे बने पुलिस की तीसरी आंख, बैंक प्रबंधकों संग बनाई साइबर ठगों पर शिकंजा कसने की रणनीति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सीसी कैमरे बने पुलिस की तीसरी आंख, बैंक प्रबंधकों संग बनाई साइबर ठगों पर शिकंजा कसने की रणनीति

बालोद।पुलिस कार्यालय बालोद में जिले के विभिन्न बैंक प्रबंधकों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें साइबर अपराधों पर रोकथाम और बैंक सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सीसीटीवी कैमरे पुलिस की तीसरी आंख हैं, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हैं। इसलिए बैंक और एटीएम परिसर के भीतर ही नहीं, बाहर भी कैमरों की अनिवार्य स्थापना सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही अलार्म सिस्टम 24 घंटे चालू रखने, गार्ड की तैनाती और संदिग्ध लेन-देन पर तुरंत पुलिस को सूचना देने पर बल दिया गया।
सीसी कैमरे बने पुलिस की तीसरी आंख, बैंक प्रबंधकों संग बैठक में तय हुई साइबर ठगों पर नकेल

ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए 1930 हेल्पलाइन और www.cybercrime.gov.in पोर्टल का व्यापक प्रचार करने, पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया और एसएमएस अलर्ट से निरंतर जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

मुख्य बिंदु :
नए खाते खोलते समय संपूर्ण वेरिफिकेशन अनिवार्य।
म्यूल अकाउंट व संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर तुरंत अलर्ट।

त्योहार और छुट्टी के दिनों में अतिरिक्त गार्ड की व्यवस्था।

कर्मचारियों को नियमित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण।

ग्राहकों को OTP, ATM PIN या पासवर्ड साझा न करने की समझाइश।
पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद के पर्यवेक्षण नेतृत्व में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जनसाधारण को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति सजग करना था।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बालोद ने बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक करने हेतु जनसंपर्क गतिविधियों जैसे – सेमिनार, ग्राहक बैठक, पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा एसएमएस अलर्ट का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बैंक और पुलिस का तालमेल ही नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण दिला सकता है।

एसडीओपी बालोद ने सभी बैंक प्रबंधकों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है और जनता के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *