केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होंगी।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2025/10/CBSE_DATE_SHEET_X_XII_Final_30102025.pdf”]
गौरतलब है कि सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी।
पहला संस्करण 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अंतिम डेटशीट में परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। ताजा डेटशीट के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च को समाप्त होंगी।
Author: Deepak Mittal









