CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घोटालेबाजों में मचा हड़कंप, मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के नाम पर होती थी करोड़ों की वसूली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार के “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज, नवा रायपुर से जुड़े मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के डॉक्टरों सहित कुल 6 आरोपियों को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में मोटी रकम की अवैध वसूली की जा रही थी।

CBI ने एक साथ देशभर में मारे छापे

CBI ने मंगलवार को देश के 6 राज्यों — छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली — के 40 से अधिक ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की।
छत्तीसगढ़ में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख नाम:

  • डॉ. अशोक डी. शेल्के

  • डॉ. मंजप्पा

  • चित्रा मदनहल्ली

इन पर मेडिकल कॉलेजों को MCI की मान्यता दिलाने के बदले पैसे लेने का गंभीर आरोप है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान: यही है जीरो टॉलरेंस की मिसाल

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा:

“बीजेपी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति साफ दिख रही है। CBI एक स्वतंत्र एजेंसी है, और जहां गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और CBI की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

CBI की एफआईआर में क्या है?

CBI ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नवा रायपुर के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • मेडिकल कॉलेज को MCI की मान्यता दिलाने के लिए फर्जी रिपोर्ट और सिफारिशें तैयार की जाती थीं

  • इसके बदले कॉलेज प्रबंधन से मोटी रकम वसूली जाती थी

  • CBI को सूत्रों से मिली जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *