पेपर लीक करने वाला सोर्स किंगपिन को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इस किंगपिन का नाम PV kulkarni है, जो केमिस्ट्री का लेक्चरर है। सीबीआई ने NTA से मिली जानकारी के मुताबिक एग्जामिनेशन प्रोसेस में इसकी भूमिका के बाद इसको गिरफ्तार किया है।
लेक्चरर पीवी कुलकर्णी ने ही प्रश्न पत्र को एक्सेस किया था और प्रश्न पत्र को स्टूडेंट्स को अप्रैल के एंड में मोबिलाइज्ड किया था। कुलकर्णी ने इसी मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर इन स्टूडेंट्स के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस पुणे में शुरू की थी।
क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को सवाल बताए और उनके करेक्ट जवाब भी बताए। इन सवालों को स्टूडेंट्स ने अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था और फिर इन्हें 3 मई को असली पेपर में सेम टैली किया गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218761
Total views : 8261269