रोहतास में स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, दो शिक्षकों की मौत, 12 बच्चे घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रोहतास (बिहार): बिहार के रोहतास जिला के परसथुआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर पर्यटन व धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकली एक बस सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। दो अन्य शिक्षक भी जख्मी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कैमूर जिला के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय, बढ़ौना के 36 छात्र-छात्राएं और सात शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर पटना जा रहे थे। देर रात परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास एनएच-319 पर बस अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परसथुआ थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान पुनीत कुमार सिन्हा (निवासी बगहवा गांव, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) और संजय कुमार राय (निवासी भैसहट गांव, चैनपुर थाना, भभुआ) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *