रिश्ते में भाई की घिनौनी हरकत: प्यार के जाल में फंसाकर युवती से 5 महीने तक किया दुष्कर्म, निकाह का झांसा देकर रचाई दूसरी शादी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर पांच महीने तक शारीरिक शोषण किया और फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक रिश्ते में युवती का भाई (बुआ का बेटा) है।

घटना थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सलमान कुछ समय पहले सदर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने आया था। इसी दौरान उसने अपनी रिश्तेदार युवती से नजदीकी बढ़ाई और निकाह का वादा किया। भरोसा जीतने के बाद वह युवती को होटल ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

लेकिन जब बात शादी की आई तो सलमान ने अचानक मुकरते हुए दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया। इस दौरान जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी से निकाह की बात कही, मगर सलमान के घरवालों ने 10 लाख रुपये की मांग कर दी।

रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने युवती को छोड़ दिया और 10 नवंबर को धूमधाम से दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। इस खबर से टूट चुकी पीड़िता ने आहत होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती के परिवार ने थाना सदर में 25 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment