कृषकों के केसीसी प्रकरण में लाए तेजी-एडीएम जांगड़े..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने समय-सीमा की बैठक ली। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम  सुनील चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे ने कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन के केसीसी प्रकरणों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग केसीसी निर्माण में आवश्यक प्रगति लाए। उन्होंने कृषि, मत्स्य व उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय स्तर एवं बैंक में लंबित प्रकरणों को अतिशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने बैंको में आवेदनों के रिजेक्ट होने के कारण स्पष्ट करने के निर्देश अपेक्स बैंक को दिए ताकि किसानों के आवेदनों में किसी प्रकार की गलती ना हो। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉम आयल क्षेत्राविस्तार हेतु भूमि चिन्हांकन के संबंध में जानकारी ली।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि सभी विकासखंड से भूमि चिन्हांकन कर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि खाद की कमी होने पर त्वरित उसकी जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि उन स्थानों में खाद प्राथमिकता के साथ भेजा जा सके।

एडीएम सुश्री जांगड़े ने खनिज विभाग द्वारा किए गए कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन व परिवहन पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खनिज, पर्यावरण व परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से वाहनों की नियमित जांच व बिना तारपोलिन ढंके चल रहे गाडिय़ों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शासन से जारी पत्र के अनुसार विभागों द्वारा निलंबित व लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश। अपर कलेक्टर सुश्री जांगडे ने निगम एवं पीएचई के वाटर टैंक सफाई की स्थिति भी समीक्षा करते हुए अतिशीघ्र सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय ने सीएम व कलेक्टर जनदर्शन तथा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को विभागों में प्राप्त आवेदनों के तत्थयात्मक एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा गारंटी के तहत विभागों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *