Breaking News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, कई घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mansa Devi Temple Stampede: धार्मिक नगरी हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की घटना सामने आई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देश के कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। जिसके चलते मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

क्यों मची भगदड़?

आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से हुई। दरअसल, सावन के महीने के चलते हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने आ रहे हैं। आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ थी। ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिससे सड़कें जलमग्न और फिसलन भरी हैं। मंदिर का रास्ता ढलानदार और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

सीएम धामी ने क्या कहा?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। SDRF, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।’

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *