होटल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। होटल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की, जहां कमरों के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था.

कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले तो कुछ संदिग्ध हालात में मौजूद थे. दोनों जगहों में पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 लड़कियां समेत कुल 12 लोगों को पकड़ा है.

कोरबा पुलिस ने राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने इन स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोगों को हिरासत में लिया है.

राज होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला संदिग्ध अवस्था में पाए गए. इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौजूद थीं.

पुलिस जांच में सामने आया कि इन दोनों स्थानों पर पकड़ी गई महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं. इससे पहले भी कोरबा में कई ठिकानों पर इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा चुकी है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *