खूनी रंजिश का खेल: तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, 5 बदमाश गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

— रायपुर में पुरानी दुश्मनी ने लिया जानलेवा रूप, चाकू से हमला कर आरोपी हुए फरार, पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचा

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक होटल के सामने कुछ युवकों ने मजदूर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में प्रार्थी गोपाल निर्मलकर को गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी गोपाल निर्मलकर ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन माह पहले मोहल्ले में किराये से रहने वाले जय नेताम से उसका विवाद हुआ था। शनिवार शाम लगभग 5 बजे जब वह कपूर होटल के पास स्कूटी पर बैठा था, तभी सफेद रंग की कार में जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी पहुंचे। आरोपियों ने कार रोककर चाकू से गोपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम, वैभव यादव, राहुल यादव और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चारपहिया वाहन और तीन चाकू बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) बी एनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जय नेताम (20) – महावीर नगर, रायपुर

  2. वैभव यादव उर्फ वंशु (21) – श्याम नगर

  3. ओमप्रकाश नेताम (20) – महावीर नगर

  4. राहुल यादव (20) – क्रिश्चियन कॉलोनी, श्याम नगर

  5. एक नाबालिग आरोपी

पुलिस ने बताया कि यह हमला पूरी तरह से पुरानी रंजिश का नतीजा था। जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले मोहल्ले में हुई कहासुनी के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *