डीजे देखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, 13 पर एफआईआर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम असमेता में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे देखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस संघर्ष में एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के नरेश त्रिलोक के घर बारात आई थी, जहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। मोहल्ले के ही हितेश करियारे डीजे देखने पहुंचे, लेकिन नरेश ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया।

हितेश के भाई रविशंकर ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया गया। अगले दिन रविशंकर की बाइक नरेश के घर के सामने टूटी हुई मिली, जिससे मामला और बिगड़ गया।

हितेश की मां कल्पना, जो महिला शक्ति समूह की सदस्य हैं, विरोध जताने अपने पति अर्जुन के साथ नरेश के घर पहुंचीं। वहां मौजूद भीड़ के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख कल्पना ने अपने बेटों को बुलाया। उनके पहुंचते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नरेश पक्ष के लोग हथियार लेकर हमला करने लगे।

इस हमले में अर्जुन, कल्पना, रविशंकर, हितेश, रोशन, ऋतिक, प्रीति, दीपा और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।

पीड़िता कल्पना करियारे की शिकायत पर पुलिस ने नरेश त्रिलोक समेत कुल 13 आरोपियों – जोगी, भीम, ज्वाला, इंदरलाल, जग्गू, महेश, सुरेंद्र, राम, गीता, जमुना, किरण और काशी – के खिलाफ IPC की धाराओं 147, 148, 294, 323, 452, 506, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *