सूरजपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, नारी सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति को मिली कमान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला प्रतिनिधि ए. पी .दास

भाजपा की चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की रेखा राजवाड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को हराकर जीत दर्ज की।

चंद्रमणि देवपाल पैकरा प्रतापपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 12 से निर्वाचित हुई हैं, वहीं रेखा राजवाड़े रामानुजनगर (क्षेत्र क्रमांक 14) से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में विजयी हुई हैं।

चुनाव परिणाम

  • जिला पंचायत की 15 सीटों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया।
  • कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर सिमट गई।
  • उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की रेखा राजवाड़े को 8 वोट, जबकि कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को 7 वोट मिले।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जश्न का माहौल

भाजपा की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न इलाकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

चंद्रमणि देवपाल पैकरा को जन्मदिन पर बड़ा तोहफा

पहली बार जिला पंचायत चुनाव लड़ने वाली चंद्रमणि देवपाल पैकरा को संगठन ने उनके जन्मदिन पर जिले की कमान सौंपकर बड़ा तोहफा दिया है।

भाजपा के दिग्गज नेता भी थे रेस में

इस पद के लिए कई बड़े भाजपा नेता भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे—

  • पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सोनहत विधायक रेणुका सिंह अपनी बेटी को इस पद पर देखना चाहती थीं।
  • सत्यनारायण सिंह भी अपनी पत्नी कुसुम सिंह को अध्यक्ष बनाने की रेस में थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई

भाजपा की इस जीत के बाद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा और उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े को बधाई दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *