भाजपा मंडल सरगांव ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- भाजपा मंडल सरगांव के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री,भारतीय राजनीति के “भीष्म पितामाह” भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत के अटल परिसर में परम् श्रधेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सेवा और समर्पण के साथ अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया कि किस तरह उन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया।


स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत राजमार्गों का विकास, दूरसंचार और बुनियादी ढांचे में सुधार किया।
विदेश नीति में संतुलन स्थापित किया साथ ही ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ का नारा देकर ज्ञान-आधारित विकास पर जोर दिया।

वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती पर दी गयी पुष्पाजंलि

भाजपा मंडल सरगांव के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत सरगांव के पुष्प वाटिका में स्थित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा में उनकी 194 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग,तपस्या और बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर कैलाश सिंह ठाकुर, पोषण यादव, रामकुमार कौशिक, रणजीत सिंह, पंकज वर्मा,अनिल दुबे, मनीष साहू, विष्णु राजपूत, मनोज यादव, उदित साहू, लक्ष्मन साहू,अशोक कंवर, गोकुल देवांगन, नारायण साहू, विश्राम राजपूत,करण कौशल, अशोक वर्मा, रघु ठाकुर, निखिल कौशिक, सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment