थाना सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर पुलिस का प्रहार अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर।
एटीएम गार्ड से विवाद करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही।
आरोपीगण पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
आरोपियों के नाम:
- शुभम पाठक, पिता देवी प्रसाद पाठक, उम्र 26 वर्ष, निवासी जोरापारा, सरकंडा।
- अफजल खान, पिता अख्तर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, सरकंडा।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
11 दिसंबर 2024 को, प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद केंवट, निवासी ठरकपुर सीपत ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह एसबीआई एटीएम, अशोक नगर, सरकंडा में सुरक्षागार्ड के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दिन दो लड़के एटीएम में गाली-गलौच करते हुए आए। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने एटीएम मशीन को हाथ से मारते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद प्रार्थी ने घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात, थाना प्रभारी निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शुभम पाठक और अफजल खान को पकड़ा और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और विवाद करते रहे। जिसके बाद उन्हें विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126, 135 बी एन एस एस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167212
Total views : 8194255