बिलासपुर पुलिस ने मंगला शराब भट्टी के पास लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर, 05 दिसंबर 2024:: थाना सिविल लाईन पुलिस ने मंगला शराब भट्टी के पास लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार किया। आरोपीगण ने प्रार्थी मनीष कुमार कश्यप से मारपीट कर उसकी पर्स में रखे 2000 रुपए और दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी (कीमत 12,000 रुपये) लूट ली थी।

आरोपीगण के नाम:

  1. मोनू गौतम उर्फ हरिमंगल (30 वर्ष), निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, कुदुदंड, थाना सिविल लाईन
  2. अमीर खान (29 वर्ष), निवासी शिव चौक कुदुदंड, थाना सिविल लाईन
  3. आसिफ खान (28 वर्ष), निवासी आजाद चौक मंगला बस्ती, थाना सिविल लाईन
  4. अथर्व तिवारी (28 वर्ष), निवासी एलआईजी 1003, दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाईन

घटना का विवरण:
प्रार्थी मनीष कुमार कश्यप, जो घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, 04 दिसंबर 2024 को शाम लगभग 04:00 बजे अपने घर लौट रहे थे। जब वे मंगला शराब भट्टी के पास पहुंचे, तभी आरोपीगण ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और एक राय होकर उनकी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल सहित गिर गए। इस दौरान आरोपी मोनू गौतम ने प्रार्थी के पेंट की जेब से 2000 रुपये निकाल लिए, जबकि अमीर खान ने प्रार्थी की उंगली से सोने की अंगूठी लूट ली। सभी आरोपीगण लूटपाट कर दीनदयाल कॉलोनी की तरफ भाग गए।

पुलिस कार्यवाही:
घटना के बाद पुलिस ने मामले को अपराध के रूप में दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपीगणों की तलाश शुरू की। मंगला क्षेत्र में पतासाजी कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटे गए 2000 रुपये तथा सोने की अंगूठी को बरामद किया। सभी आरोपियों को 05 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *