बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी गली में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में नीलू कश्यप (30), जो एक बच्चे की मां हैं और पीजी में रहती हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं है।वहीं जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सनथ कश्यप ने चाकू से हमला किया है।
मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला सामने आया है कि नीलू कश्यप का अपने पति से अलग हो रह रही थी।
वह अपने बच्चे के साथ पीजी में रह रही थीं। आरोपी युवक और पीड़िता के बीच क्या संबंध था और घटना के पीछे का कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
घायल युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164895
Total views : 8190673