बिलासपुर कलेक्टर ने हाई स्कूल हरदी का किया आकस्मिक निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्राचार्य एवं शिक्षक नदारद, शो-कॉज नोटिस के निर्देश

कलेक्टर बने गणित के शिक्षक, पढ़ाया पाईथागोरस के नियम

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24 7in बिलासपुर

बिलासपुर, 19 सितम्बर 2025/स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत तखतपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज हाई स्कूल हरदी का अचानक दौरा किया। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। बिना अवकाश स्वीकृति के प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू एवं शिक्षक निर्मल शर्मा नदारद पाये गये।

उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के अंदर और बाहर गंदगी का आलम देख कलेक्टर बेहद नाराज हुए। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण परिसर को साफ-सफाई करने की सख्त लहजे में हिदायत दी।

कलेक्टर ने बच्चों की कक्षा में पहुंचकर शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कक्षा नवमीं में सामान्य अंग्रेजी और दसवीं में गणित की पढ़ाई हो रही थी। पूछताछ में सामान्य से सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। अंग्रेजी की लाईनें ठीक से पढ़ने एवं हिज्जे में उन्हें दिक्कतें हो रही थीं। कक्षा दसवीं में बच्चों को कलेक्टर ने पाईथागोरम नियम की सरल व्याख्या कर समझाए।

कलेक्टर ने बच्चों से उनके भावी केरियर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने में लग जाइए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। देश एवं समाज में जितने भी बड़े लोग हुए हैं, सबने जीवन की शुरूआत में ही सपने देखे और उसे प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया। स्कूल के अलावा घर में भी पाठ को दुहराने की सलाह कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल कूद के साथ भी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत बताई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *