जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स
बिलासपुर के जिला अस्पताल और CIMS मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट पाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अस्पताल प्रबंधन वॉट्सऐप के जरिए मरीजों को रिपोर्ट भेजेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस नई सुविधा के निर्देश दिए हैं। पहले इसे जिला अस्पताल में ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा और फिर CIMS अस्पताल में शुरू किया जाएगा। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और बर्न यूनिट और अन्य सुविधाओं को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता के अनुसार, जिला अस्पताल में 96 प्रकार की जांच की सुविधा है, जिसमें रोजाना 500 से अधिक पैथोलॉजी जांचें होती हैं।
Author: Deepak Mittal









